फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोकशी करने वाले सात लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौकशी करने वाले सात लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

मौके से 320 किलोग्राम मांस व चार मोटरसाइकिल बरामद की
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। आकेड़ा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव मेवली के खेतों में दबिश दी, जहां उसे मौके पर दो गाय कटी हुई मिलीं। जबकि पुलिस को देखकर गोकशी कर रहे आरोपी भाग गए। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ गोकशी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मेवली निवासी मुबीन उर्फ मुब्बी व उसके दो बेटे तसलीम और वसीम, मेवली निवासी रशीद, आकेड़ा निवासी साकिर व पुच्ची तथा मालब निवासी अजरुद्दीन मेवली गांव के खेतों में कीकरों के नीचे गोकशी करते हैं तथा गाय के मांस को मोटरसाइकिल से बेचते हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां पुलिस को देख आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से काटी गई गाय के सिर व अन्य अंग तथा काटने व तोलने का सामान और चार मोटरसाइकिल बरामद किया। गोमांस का वजन करीब 320 किलोग्राम पाया, पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें