गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर को खुले में घूमने वाले पशुओं से मुक्त करने का अभियान तेज कर दिया है। सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। निगम ने इस कार्य के लिए विभिन्न जोन को दो क्लस्टरों में बांटकर एसआर एंटरप्राइजेज एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी है। एसआर एंटरप्राइजेज एजेंसी को दो वर्ष तक के बछड़ों और दो वर्ष से अधिक आयु वाली गाय एवं बैलों को पकड़ने का कार्य दिया गया है। एजेंसी इन पशुओं को निर्धारित सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाएगी। निगम ने एजेंसी को नियमों का पालन करने, आवश्यक वाहन तैनात करने और कार्य का रिकॉर्ड पुस्तिका में रखने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो