फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन


गुरुग्राम। हरियाणा आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन एवं सर्व कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को अपनी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने काला दिवस मनाया। उन्होंने जिला उपायुक्त को केंद्रीय मंत्री महिला बाल विकास अन्नपूर्णा देवी के नाम मांग पत्र सौंपा। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सरस्वती ने की तथा मंच संचालन जिला सचिव रानी लांबा ने किया। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य के प्रधान सुरेश नोहर, जनवादी महिला समिति के राज्य के महासचिव उषा सरोहा मौजूद रही। उषा सरोहा ने निलंबित कर्मचारियों को निलंबन के समय का मानदेय देने, पुलिस केस रद्द करने की मांग की। यूनियन ने कहा कि छह महीने से केंद्र सरकार का मानदेय बकाया है उसे तुरंत दिया जाए। आंगनबाड़ी सेंटरों का किराया 10 महीने से बकाया है उसका भुगतान किया जाए। इस अवसर पर निशा शारदा, सरोज, निर्मल, राजेश, रोशनी, बाला, सुषमा, कमलेश ने अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें