गुरुग्राम। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने राजनीतिक दलों से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सहयोग की अपील की है। भारत निर्वाचन आयोग ने उन पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का एक और अवसर दिया है। इनके नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं हो पाए थे। गुरुग्राम में 15,55,034 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे, जिनमें से 11,01,955 ने जमा किए। अब शेष पात्र मतदाता भी नाम जुड़वा सकेंगे। ब्यूरो