फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीएलएफ फेज-1 में संकरी सड़कों व चार मंजिले घरोंं की जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर 28 स्थित डीएलएफ फेज वन की संकरी सड़क पर बने स्टिल्ट प्लस चार मंजिलें मकानों की जांच होगी। संबंधित सरकारी अधिकारी और कोर्ट द्वारा तय टीम यह जांच कर पंजाब और हरियाणा कोर्ट को यह रिपोर्ट सौंपेंगी। मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। मुख्य न्यायधीश शील नागू और न्यायधीश संजीव बेरी ने 29 जनवरी को दिए इस आदेश में कहा है कि याचिकाकर्ता की शिकायत पर डीएलएफ फेज वन की 12 से 15 फुट (2.5 से 3 मीटर तक) तक आंतरिक सड़क का मौके पर निरीक्षण किया जाए। अगली सुनवाई 17 फरवरी को रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें