प्रज्ञानम खेल उत्सव में अंडर-12 मिश्रित वर्ग में हासिल किया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रज्ञानम खेल उत्सव के अंडर-12 मिश्रित वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। टीम में शामिल बालक और बालिकाओं ने आपसी तालमेल के साथ खेलते हुए विद्यालय को जीत दिलाई। विजेता टीम में कक्षा छठी के ओमांश (6-डी), हृदय (6-बी), संकल्प (6-आई), अदिति (6-आई), अक्षदा (6-ए), अहाना गोवर (6-बी) और अहाना सचदेव (6-डी) शामिल रहे। खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास और सामूहिक प्रयासों से यह सफलता हासिल की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि विद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान और प्रधानाचार्या डॉ. आरती चोपड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।