गुरुग्राम। संगठित अपराध और रंगदारी के एक मामले में जिला अदालत ने आरोपी अमित को जमानत दे दी है। न्यायाधीश सुदीप गोयल की अदालत ने उसे एक लाख रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने पांच जुलाई को एफआईआर दर्ज की थी। विदेश में बैठा गैंगस्टर दीपक नांदल अपनी पत्नी मीनाक्षी, सतबीर सिंह उर्फ सट्टा व हिमांशु बाहू के साथ हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में यह नेटवर्क चलाता है। आरोप है कि यह नेटवर्क बॉलीवुड, हरियाणवी मनोरंजन जगत व कारोबारियों से अवैध वसूली करता है। पुलिस ने अमित को 12 अगस्त को देसी पिस्तौल और 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। बचाव पक्ष ने सह-आरोपी तुषार को 23 सितंबर को मिली जमानत के आधार पर राहत मांगी। जांच पूरी होने, आरोप पत्र दाखिल होने व ट्रायल में लंबा समय लगने की संभावना पर अदालत ने जमानत याचिका मंजूर की। संवाद