बादशाहपुर। विकास के दावों के बीच सेक्टर-57 की मुख्य सड़कों पर फुटपाथ पूरी तरह टूट चुके हैं। राहगीर गहरे गड्ढों के कारण जान जोखिम में डालकर मुख्य सड़क पर चलने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी चंद्र बसीन, हरगुण और नीरज ने बताया कि टूटे फुटपाथों और वहां जमा भारी कचरे-मलबे के कारण बुजुर्गों व बच्चों का निकलना दूभर हो गया है। गंदगी से बदबू और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है। संवाद