फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हड़ताल के बीच एसोसिएशन ने उठवाया कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। इससे सिकंदरपुर मार्केट में भी कई दिनों से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे। दुकानदारों और ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए सिकंदरपुर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने अपने खर्च पर बाजार की सफाई कराकर कूड़ा उठवा दिया। एसोसिएशन के प्रधान वेद प्रकाश यादव ने बताया कि कई दिनों से बाजार में कूड़ा पड़ा होने के कारण दुकानदारों और आम लोगों को परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए एसोसिएशन के सदस्यों से विचार-विमर्श कर अपने स्तर पर सफाई कराने का फैसला लिया गया। बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। रात के समय कुछ लोग मेट्रो पिलर के पास चोरी-छिपे खुले में कूड़ा डाल देते हैं, जिससे वहां गंदगी बनी रहती है। एसोसिएशन ने अपने खर्च पर कूड़ा उठवाकर बाजार की सफाई कराई है। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विजय फौजी, संजीव यादव, नवीन यादव और राज कुमार यादव ने बताया कि कई दिनों से बाजार में कूड़ा पड़ा हुआ था। इससे दुकान में बैठकर काम करना मुश्किल हो रहा था। निगम कर्मचारियों की हड़ताल के बीच एसोसिएशन ने अच्छा कदम उठाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें