फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करंट लगने से एएलएम की मौत, जेई पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से एएलएम की मौत, जेई पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन



-डिफॉल्टर की बिजली रात को काटने के लिए गया था लाइन मैन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक एएलएम की मौत हो गई। मृतक के भाई ने हादसे के लिए बिजली निगम के जेई को जिम्मेदार बताया है। आरोप है कि जेई की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी के गांव आसियाकी गोरावास निवासी विजय पाल ने बताया कि उसका छोटा भाई गजराज बिजली निगम में एएलएम है। उसकी डयूटी सोहना रोड सब डिविजन में सेक्टर-49 के ब्लॉक-1 में थी। रात में करीब दो बजे वह बिजली ठीक कर रहा था। इस बीच वह करंट लगने से झुलस गया। उसे पास के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयपाल ने इस हादसे के पीछे जेई को जिम्मेदार ठहराया। परिजनों के अनुसार गजराज के साथ बिजली कनेक्शन काटने गए तालिम हुसैन और गोविंद ने पुलिस थाने में दिए बयान में बताया है कि सेक्टर 47 स्थित एक मकान का बिजली कनेक्शन काटने को लेकर रात साढ़े आठ बजे जेई महेंद्रपाल का गोविंद के पास फोन आया। जेई पर आरोप है कि उसने डिफॉल्टर का बिजली कनेक्शन जोड़ने वाले का नाम पूछा और कहा कि अगर उन्हें कनेक्शन जोड़ने वाले का पता चला तो वह उसे नौकरी से निकाल देंगे। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही बिजली कनेक्शन काटने को कहा। इस पर गजराज, तालिम हुसैन और गोविंद तीनों सेक्टर 47 पहुंचे। बिजली आरएमयू वीसीवी बंद करने के बाद दस्ताने पहनकर गजराज ऊपर पोल पर चढ़ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें