फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहिरा होम्स के अन्य प्रोजेक्ट के आवंटियों ने पैसा वापस मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-104 स्थित माहिरा होम्स के आवंटी बिल्डर का लाइसेंस रद्द हो जाने और ऐसे ही अन्य कारणों से निर्माण रुक जाने के चलते अपना पैसा बैंक की ब्याज दर के साथ वापस मांग रहे हैं। इसके साथ ही आवंटियों ने सरकार से मांग की है कि सेक्टर-104 स्थित इस प्रोजेक्ट पर तत्काल रोक लगाए, जिससे अन्य लोगों का यहां पर पैसा न फंसे।
विज्ञापन

आवंटी संदीप पारिख की ओर से हरियाणा सरकार को लिखे पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना सभी को घर, सभी को छत के लिए सुलभ हाउसिंग की शुरुआत की गई। सेक्टर-68 में माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की शुरुआत इसी मकसद से की गई थी। इसके लिए जनता से पैसे लिए गए। अगस्त 2022 में प्रोजेक्ट पूरा होना था। इसके पूरा होने से पहले लाइसेंस रद्द कर दिया गया। अन्य खामियां पाई गईं। विचारणीय प्रश्न यह है कि पांच साल बाद अधिकारियों को यह खामियां पता चलीं। इसके अलावा बिल्डर को चार अन्य साइटों के लिए लाइसेंस भी दे दिए गए। यह जांच का विषय है। कंपनी आवंटियों से 60 फीसदी तक भुगतान भी ले चुकी है। सेक्टर-104 वाले प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हुआ है और किस्त जमा करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में सेक्टर-104 प्रोजेक्ट के आवंटी अब अपना पैसा वापस मांग रहे हैं। साथ ही सरकार से मांग की है कि बिल्डर पर सरकार जुर्माना करे। उसकी संपत्तियों को कब्जे में ले, बैंक की ब्याज दर के अनुसार पैसा वापस किया जाए। बता दें कि दो महीने पहले फर्जी बैंक गारंटी और अन्य प्रकार की अनियमितताएं पाए जाने पर निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओर से माहिरा होम्स के बिल्डर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। साथ ही दो मुकदमे भी दर्ज हुए थेे। हरियाणा भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) ने बिल्डर के बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें