फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाबालिग को ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां । क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के समय परिवार के सभी सदस्य घर पर सो रहे थे। सुबह जब परिवार की महिला सदस्य पशुओं को चारा डालने के लिए उठी तो लड़की गायब मिली। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास और रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर एक युवक रात में घर में दाखिल होता दिखाई दिया, जो कुछ देर बाद नाबालिग को अपने साथ ले जाता नजर आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें