गुरुग्राम। द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज गुरुग्राम में आज एनएसएस इकाई की ओर से हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकाली गई। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पा अंतिल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा सब काम बाद में, पहले तिरंगे का हो सम्मान। यह पंक्ति विद्यार्थियों के मन में गहराई से अंकित हो गई। कॉलेज मीडिया अधिकारी प्रो. डॉ. राजकुमार शर्मा ने बताया कि रैली का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना और आमजन को इस मुहिम से जोड़ना है। डॉ. अंतिल के नेतृत्व में देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के कई सार्थक प्रयास हो रहे हैं। तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए उन्होंने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। संवाद