गुरुग्राम। नगर निगम सदन को जल्द ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिलेंगे। इन पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया अदालत में एक याचिका के बाद तेज हो गई है। सोमवार को 11 बजे आपसी सहमति पर होगा विचार। शनिवार देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा। नगर निगम की ओर से चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगठन की ओर से राव इंद्रजीत गुट और राव नरबीर सिंह गुट से एक-एक व्यक्ति पर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार रात 11 बजे तक इन पदों को लेकर बैठकों का लंबा दौर चला। इन पदों के लिए चुनाव एक साल पहले हुआ था। हालांकि, अदालत में दायर याचिका के कारण यह प्रक्रिया रुक गई थी। अब अदालत के निर्देश के बाद चुनाव कराने की राह साफ हो गई है। ब्यूरो