गुरुग्राम। वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। शहर में वायु गुणवत्ता मापने के लिए चार एक्यूआई स्टेशन लगाए गए लेकिन बृहस्पतिवार को इनमें से केवल तीन से ही आंकड़े जारी किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम का एक्यूआई 257 और मानेसर का 269 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। हैरानी की बात यह है कि मौसम साफ होने के बावजूद हवा में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा। प्रशासनिक स्तर पर केवल कागजों में पानी का छिड़काव दिखाया जा रहा है जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा। संवाद