फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीजगणित और त्रिकोणमिति के प्रश्नों ने उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एचबीएसई की कक्षा 12वीं का गणित का हुआ पेपर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 12वीं कक्षा का गणित का पेपर मंगलवार को हुआ। अधिकतर छात्रों ने बताया कि पेपर उनके अनुमान के अनुसार ही आया। हालांकि कुछ सवालों ने उलझनें भी बढ़ाईं। कई छात्रों के अनुसार बीजगणित और त्रिकोणमिति से जुड़े प्रश्न कठिन थे, जिससे उन्हें हल करने में अधिक समय लगा। इसके बावजूद अधिकतर विद्यार्थियों ने पेपर पास होने की उम्मीद जताई है। जिले में आयोजित इस परीक्षा में करीब 10 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी रखी गई, वहीं नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड भी तैनात रहा। परीक्षा केंद्रों पर छात्र समय से पहले एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे नजर आए। गणित का पेपर होने की वजह से परीक्षा से पहले छात्रों में घबराहट और चिंता साफ नजर आई।
कोट्स

गणित का पेपर कठिन आया था। इसमें त्रिभुज के सवाल घुमाकर पूछे गए थे, जिसको हल करने में ज्यादा समय लगा। लेकिन पास होने की उम्मीद है। - प्रिंस
अधिकतर प्रश्न सिलेबस से ही आया था। त्रिकोणमिति के प्रश्न थोड़े मुश्किल लगे। इससे समय प्रबंधन करने में दिक्कत आई। - गणेश
शुरुआत में पेपर देखकर घबराहट हुई, लेकिन धीरे-धीरे सवाल हल हो गए। बाकी पेपर ठीक था। अच्छे अंक आने की उम्मीद है।- बलजीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें