गुरुग्राम। किरण क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बुधवार को खेले गए टी-20 मैच में किरण अकादमी ने रॉयल अकादमी को 3 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल अकादमी ने 17.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरी किरण अकादमी ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए और मैच जीत लिया। किरण अकादमी की ओर से अभिनव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और आकाश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद