गुरुग्राम। सिंहराज क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को सिंहराज अकादमी की टीम ने एबी अकादमी की टीम को 2 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंहराज अकादमी की टीम ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एबी अकादमी की टीम 164 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। एबी अकादमी की ओर से आकाश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और अमर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद