फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पोर्टल खोलने के फैसले का एटक ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण के लिए पोर्टल खोलने के फैसले का अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के राज्य महासचिव एडवोकेट अनिल पवार ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि एटक लंबे समय से मांग कर रही थी कि भवन निर्माण और अन्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों श्रमिकों का पंजीकरण किया जाए, ताकि उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। पोर्टल खुलना एक सकारात्मक कदम है। इससे श्रमिकों को पहचान मिलेगी और वे दुर्घटना बीमा, पेंशन, बच्चों की शिक्षा सहायता, मातृत्व लाभ जैसी योजनाओं से जुड़ पाएंगे। उनका कहना है कि पंजीकरण प्रक्रिया सरल की जाए, गांव-स्तर पर कैंप लगाकर, कॉमन सर्विस सेंटर के जरिये मुफ्त पंजीकरण हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें