फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मजदूर, कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में एटक ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। श्रमिक संगठन आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने हरियाणा के श्रमिकों के लिए गए फैसले को लेकर एटक के राज्य महासचिव अनिल पवार की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मजदूर, कर्मचारी विरोधी नीतियों और दमनकारी नीतियों का तीव्र विरोध के साथ कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि भवन निर्माण कर्मचारियों का पंजीकरण अस्थायी तौर पर ब्लाक कर दिया है। इसका कारण बताया गया है कि ज्ञापन में भवन निर्माण कर्मचारियों, रोडवेज कर्मचारियों ओर रिटायर कर्मचारियों की मांगों के साथ हरियाणा की मिनिमम वेजिज 26,000 करने की मांग तथा ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने, पुरानी पेंशन लागू करने की मांग भी की गई है। भवन निर्माण की बंद की गई साइट को खोला जाए, मजदूरों को सभी लाभ प्रदान किए जाए, 90 दिन की वेरिफिकेशन का अधिकार यूनियनों को दिया गया जाए। ज्ञापन देने वालों में बलवीर कंबोज, संदीप कुमार, धीरेंद्र गुप्ता, कुलदीप सिंह, सतीश खटकड़, शिव कुमार, नरेश कुमार, संतोष कुमार, राजकुमार, अभय सिंह, पिंटू यादव, श्रीराम, हरीश कुमार, सुरेश सोलकी आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें