फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वालीरैली को एटक ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा आगामी एक सितंबर को नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विशाल जन रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसको सफल बनाने और मजदूरों, किसानों और आम जनमानस की समस्याओं को पुरजोर ढंग से उठाने के लिए ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने अपने पूर्ण और सक्रिय समर्थन का ऐलान किया है। एटक के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। रैली की तैयारियों की समीक्षा और रणनीति तय करने के उद्देश्य से एटक के राज्य कार्यालय में सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। एटक नेतृत्व ने सभी मजदूर संगठनों, किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे एक सितंबर को रामलीला मैदान पहुंचकर रैली को ऐतिहासिक बनाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें