मानेसर। जिले की हवा फिर खराब होने लगी है। वायु गुणवत्ता में गिरावट से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। सांस के मरीजों के लिए यह चिंता का कारण बन रही है। प्रशासन की ओर से अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 8 अक्तूबर को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 दर्ज किया गया। विकास सदन क्षेत्र में एक्यूआई 240 (खराब श्रेणी) रहा। मानेसर में एक्यूआई 126 (मध्यम श्रेणी) दर्ज हुआ। इससे पहले बुधवार को मानेसर का एक्यूआई 212 था। खुले में कूड़ा जलाना, सड़कों की धूल और निर्माण स्थलों पर नियमों का उल्लंघन प्रदूषण के कारण हैं। लोगों ने प्रशासन से कूड़ा जलाने पर रोक और धूल नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। संवाद