फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। कम बारिश यानी अल नीनो की संभावना को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र, शिकोहपुर ने किसानों के लिए सलाह जारी की है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि सही तरीके अपनाकर किसान कम बारिश में भी अपनी फसलों का नुकसान कम कर सकते हैं। कृषि विशेषज्ञों ने धान की खेती करने वाले किसानों को कम पानी में तैयार होने वाली किस्में लगाने और सीधी बुवाई अपनाने की सलाह दी है। साथ ही खेत में पानी की बचत करने, मेड़ मजबूत करने और बारिश के पानी को खेत में रोकने पर जोर दिया गया है। यदि धान की खेती करना मुश्किल हो तो किसान बाजरा, मक्का, मूंग और ग्वार जैसी फसलें उगा सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. गौरव पपनै ने बताया कि मौसम को देखते हुए किसान कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह के अनुसार खेती करें। इससे कम बारिश की स्थिति में भी फसल का नुकसान कम होगा और अच्छी पैदावार मिलने की संभावना बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें