फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चुनाव आयोग की अनुमति के बाद मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने सरकार को भेजा मृतकों का ब्यौरा, नियमानुसार सरकार तय करेगी राशि
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। श्मशान घाट की दीवार गिरने से मरने वालों को मुआवजे के लिए इंतजार करना होगा। उपायुक्त ने पूरी घटना व मृतकों के साथ घायल का ब्यौरा सरकार को भेज दिया है। सरकार की ओर से दी जाने वाली मुआवजा राशि चुनाव आयोग से अनुमति के बाद ही दी जाएगी।
इसके साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की है। साथ ही घटना स्थल का दौरा किया है। कमेटी अलग-अलग बिंदुओं पर जवाब तैयार कर रही है। कमेटी की ओर से सात दिन के भीतर उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपी जानी है। बता दें कि दो दिन पहले मदनपुरी श्मशान घाट की दीवार गिरने से दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि एक घायल है। घायल के बयान पर मामला दर्ज कर न्यू कालोनी थाना पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों की ओर से मुआवजे की मांग को लेकर पटौदी चौक पर दो घंटे तक जाम लगाया जा चुका है। जिसमें परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर थे। उपायुक्त निशांत यादव ने बताया कि श्मशान घाट की दीवार गिरने के बाद मरने वालों के साथ ही घायलों रा ब्यौरा सरकार को भेजा गया है। सरकार की ओर से मानक के हिसाब से चुनाव आयोग से अनुमति के बाद मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें