फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मॉडल की हत्या के बाद दूसरी गर्लफ्रेंड को दिल्ली से होटल में बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




युवती ने कमरे में देखी थी दिव्या की लाश, किसी भी तरह की मदद करने से किया था इन्कार



दिल्ली नजफगढ़ स्थित युवती के घर पहुंची एसआईटी, पुलिस बना सकती है सरकारी गवाह



फूड डिलिवरी के काम से जुड़ी है युवती, इसी दौरान अभिजीत से हुई थी दोस्ती

मयंक तिवारी
गुरुग्राम। 27 वर्षीय मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या करने के बाद होटल मालिक अभिजीत द्वारा अपनी दूसरी प्रेमिका को होटल में बुलाने का खुलासा हुआ है। होटल पहुंची इस युवती ने कमरे में पड़े दिव्या पहुजा के शव को देखा था। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने इस युवती से दिव्या के शव को ठिकाने लगाने और उसके सबूत मिटाने में मदद करने को कहा था, लेकिन उसने साफ इन्कार कर दिया था। पुलिस अब इस युवती को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है।
मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या के बाद होटल मालिक व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसआईटी की एक टीम नजफगढ़ में रहने वाली युवती तक पहुंची है। छानबीन में पता चला कि युवती फूड डिलिवरी के काम से जुड़ी थी। उस दौरान उसकी अभिजीत से मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी। दिव्या पहुजा की हत्या के बाद होटल मालिक ने युवती से मदद मांगी थी। पुलिस से पूछताछ में युवती ने कमरे में शव देखने की बात को स्वीकार कर लिया है। पुलिस की छानबीन के दौरान यह पता चला है कि वह साइको था। आवेश में उसने दिव्या को गोली मार दी। उसकी मौत हो जाने के बाद सबूत नष्ट करने के लिए लोगों से मदद मांगी। 11 बजे रात को शव बाहर निकल जाने के बाद उसने नशे का एक डोज और लिया था। जब पुलिस उसके पास पहुंची तो वह बेसुध था।
विज्ञापन
विज्ञापन



होटल मालिक की दोस्ती गैंगस्टर बिंदर गुर्जर से 16 साल पुरानी है। गैंगस्टर से दोस्ती के कारण संदिग्ध लोगों का उसके पास आना-जाना लगा रहता था। लोगों को अपने होटल में ठहराने में उनकी मदद करता था। सेक्टर 14 थाने में उसके खिलाफ किसी को जबरन बंधक बनाने का मामला बहुत पहले से दर्ज है। पुलिस को पता चला है कि गैंगस्टर के गुर्गों की ओर से ही उसे अवैध पिस्तौल मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें