फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फिटनेस रिपोर्ट मिलने के बाद लॉरेंस गैंग के शूटर को रिमांड पर लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस एनकाउंटर में घायल बदमाश की हालत में सुधार, सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है उपचार
विज्ञापन

- फरारी के दौरान सोनीपत, पंजाब व राजस्थान में छुपकर रहता था आरोपी


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीआईए मानेसर की टीम ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नाेई गैंग के शॉर्प शूटर सौरभ उर्फ सूंडा को पुलिस एनकाउंटर के बाद दबोचा है। उसका उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को डॉक्टरों की ओर से उसके फिटनेस की रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। जिसके बाद पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
इस दौरान पुलिस उसके सोनीपत, राजस्थान व पंजाब के फरारी के दौरान रहने वाले ठिकानों की जांच करेगी। थाना प्रभारी खेड़कीदौला इंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया कि आरोपी को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से फिटनेस रिपोर्ट मिलने के बाद अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उसकी फारारी काटने की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





दो लोगों की हत्या में था वांछित


16 जून 2023 को पंचगांव चौक के पास स्थित वाइन शॉप पर आरोपी सौरभ ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो लोगों की हत्या करने व एक व्यक्ति को घायल करने की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें आरोपी अभी तक वांछित था। इसी प्रकार उपरोक्त आरोपी द्वारा रोहतक में भी एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें फरार चल रहा था। इसके अतिरिक्त आरोपी पर जिला दादरी, झज्जर, गुरुग्राम व रोहतक में हत्या, डकैती इत्यादि वारदात में कुल 6 अभियोग दर्ज हैं। आरोपी हॉस्पिटल में उपचाराधीन है, उसके स्वस्थ होने के बाद उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें