फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोलह शृंगार कर मांगा सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। करवा चौथ का पर्व आस्था व उल्लास के साथ शुक्रवार को मनाया गया। सुहाग की दीर्घायु की कामना के साथ महिलाओं ने शुक्रवार को करवा चौथ का निर्जल व्रत रखा। करवा चौथ के अवसर पर चलनी में चांद के साथ अपने साथी का चेहरा देखकर सुहागिन महिलाएं निहाल हो उठीं। सोलह शृंगार में सजीं महिलाएं अर्घ्य देने के लिए चांद का इंतजार करती रहीं। दोपहर बाद सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत की कहानी सुनने के बाद चांद के दीदार को आतुर नजर आईं। जैसे ही चंद्रमा की किरणें बिखरीं तो सुहागिनों के चेहरे खिल उठे एवं चंद्रमा को अर्घ्य देने के उपरांत पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद व्रत का पारण किया, सुहागिनों ने जमकर फोटो व सेल्फी ली। करवा चौथ व्रत के मौके पर सुहागिन महिलाओं ने मां पार्वती, शिव, गणेश और कार्तिकेय भगवान का पूजन अर्चना करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें