गुरुग्राम। सुबह से बादलों की आवाजाही के बाद शाम को बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया था। शनिवार के लिए तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या देखी गई। बारिश के बाद से मौसम में ठंडक महसूस की गई। बेमौसम बारिश ने सोहना व पटौदी के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। संवाद