फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना अदालत में अधिवक्ताओं ने रखा वर्क सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। वरिष्ठ अधिवक्ता के घर हुई चोरी की वारदात संबंधी फुटेज देने के बावजूद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं करने पर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड रखा। बार एसोसिएशन की ओर से जारी पत्र के अनुसार कुछ दिन पूर्व राजोरिया कॉलोनी में वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीश अग्रवाल के घर पर चोरी हुई थी। इस मामले में अधिवक्ता ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। ऐसे में पुलिस की कार्य प्रणाली पर रोष प्रकट करते हुए अधिवक्ताओं ने शु्क्रवार को एक दिन का वर्क सस्पेंड कर दिया। पुलिस के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र का कहना है कि शिकायत आज मिली है और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें