मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट और नगर निगम गुरुग्राम की ओर से सेक्टर-40 स्थित कम्युनिटी सेंटर में
गुरुग्राम। मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट (एमएसयू) और नगर निगम गुरुग्राम की ओर से सेक्टर-40 स्थित कम्युनिटी सेंटर में इबोला वायरस बीमारी, वेक्टर जनित रोगों और लू से बचाव को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य लोगों को उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों के प्रति जागरूक करना और बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था। एमएसयू के माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. डिंकर कुमार ने इबोला वायरस के बारे में बताया कि यह संक्रमित व्यक्ति के रक्त या शरीर के तरल पदार्थों के सीधे संपर्क से फैलने वाली गंभीर बीमारी है। एमएसयू के सीनियर पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. महेश सी. कौशिक ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के बढ़ते खतरे पर प्रकाश डाला। लोगों से घरों, कूलरों, गमलों और खाली बर्तनों में पानी जमा न होने देने की अपील की। वहीं, एमएसयू की असिस्टेंट पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. यशस्वी गोयल ने लू से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। ब्यूरो