फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनाएं योग, रहें निरोग : कृष्ण लाल पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई अनाज मंडी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई अनाज मंडी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदि काल से सृष्टि में योग का विशेष स्थान रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महत्व को समझकर पूरी दुनिया में इससे जुड़ने का आह्वान किया और संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसे अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा, जो 11 दिसम्बर 2014 को ध्वनि मत से पारित हुआ। महासभा में मौजूद 193 में से 180 देशों के प्रतिनिधियों ने इसे अपना समर्थन दिया। इसके पश्चात 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया और आज 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है।

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हमें योग के चार मुख्य मार्ग दिए हैं- कर्म योग, ज्ञान योग, भक्ति योग और राज योग। कर्म योग में हमें अपने कर्मों को निर्विघन करते हुए ईश्वर के प्रति समर्पित होने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञाान योग में हमें सच्चे ज्ञान को प्राप्त करने के लिए ध्यान और अध्ययन का अभ्यास करना चाहिए। भक्ति योग में हमें ईश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति की भावना से योग करना चाहिए। राज योग में हमें अपने मन को नियंत्रित करने और अन्त करण की शुद्धि के लिए ध्यान का अभ्यास करना चाहिए। योग, भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमारे शरीर, मन और आत्मा के लिए अनमोल लाभ प्रदान करता है। योग सदियों से हमारे देश में प्रचलित है। यह एक साधना है, जिसमें शरीर के विभिन्न अंगों को एकीकृत करके अच्छा स्वास्थ्य, मनोशांति और आत्मा के प्रगाढ़ीकरण को सुनिश्चित करता है। योग न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती बढ़ाता है बल्कि मन को शांत और नियंत्रण करने का एक शक्तिशाली उपाय भी है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्राणायाम श्वास को नियंत्रित करने की एक तकनीक है, जिससे हमारा मन शांत होता है और हम स्वस्थ रहते हैं। ध्यान एक प्रकार का एक मनोविज्ञान है, जो हमें आत्मा के साथ सम्पर्क में लाता है और हमारे तन को शांत करता है। योगा के अभ्यास से हम अपने शरीर को ताजगी देते हैं और शांति प्राप्त करते हैं। योग आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है और रोगों से बचाता है। योगा का अभ्यास करने से हमारे शरीर का लचीलापन बढ़ता है, हडिड्यां मजबूत होती हैं। उन्होंने कहा कि योगा मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमें मन को शांत करने, मनोदशा को सुधारने और तनाव को कम करने में मदद करता है। पंवार ने कहा कि योग आजकल विश्वभर में लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। लोग योग के लाभों को समझ रहे हैं और इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक, डीसी प्रशांत पंवार, एसपी वरूण सिंगला, एडीसी रेनु सोगन, एसडीएम नूंह अश्वनी कुमार, जिला आयुष अधिकारी डा. कमर मोहम्मद, डीएफएससी रामेश्वर मुदगिल, योगा के नोडल अधिकारी डा.यशवीर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार व योग करते लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें