फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस से पहले पतंगबाजी पर लगी रोक, सुरक्षा चाक चौबंद; होटलों के लिए एडवाइजरी जारी

Wed, 26 Jul 2023 09:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रशासन ने कुछ निर्देश जारी कर दिए हैं। पूरे जिले में सुरक्षा चाक चौबंद है और पतंग उड़ाने पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
पतंग उड़ाते लोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए जिले में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। जिलाधीन निशांत कुमार यादव ने इसके लिए बुधवार को विशेष सुरक्षा नियम लागू करने के निर्देश दिए। साइबर कैफे संचालक, पीजी, गेस्ट हाऊस और होटल में रुकने वाले अतिथियों का रिकॉर्ड उनके आईडी प्रूफ के साथ रखने होंगे। साथ ही पतंग और ड्रोन उड़ाने पर 15 अगस्त तक जिले में प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में सुरक्षा बढ़ाते हुए जिलाधीश ने जिले में होटल, मकान मालिकों और अन्य कार्यालयों में आने वाले किराएदारों और अतिथियों के रिकॉर्ड के साथ पहचान पत्र रखने के आदेश दिए हैं। दंड प्रक्रिया अधिनियम की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा के तहत यह आदेश जिले में बुधवार से लागू किए गए हैं। 

लागू निर्देशों के दौरान ड्रोन ,माइक्रो लाइट एयर क्राफ्ट , ग्लाइडर या पावर ग्लाइडर के अलावा होट एयर बलून, पतंग उड़ाने पर रोक रहेगी। इस दौरान चाइनीज माइक्रो लाइट के प्रयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा कारणों से यह आदेश लागू किए गए हैं। आदेश न मानने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें