फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ब्रजमंडल यात्रा के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सख्त दिशा निर्देश जारी, इस बार कोई चूक नहीं करना चाहता प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। विश्व हिंदू परिषद के 28 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा निकाले जाने के ऐलान के बाद प्रशासन हाई अलर्ट हो गया है। नूंह से लेकर चंडीगढ़ तक जहां चर्चा व निर्देशों का दौर शुरू हो गया है, वहीं प्रशासन इस बार ऐसी कोई चूक नहीं करना चाहता, जिससे प्रशासन व सरकार पर उंगली उठे। इसको लेकर डीसी व एसपी हर पहलू पर नजर रखे हुए हैं। खुफिया तंत्र भी पूरी तरह से सक्रिय है और जिले में हो रही एक-एक गतिविधि पर नजर रखे हुए है। इसी कड़ी में उपायुक्त ने धारा 144 को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के आदेश दे दिए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साफ संदेश दिया गया है कि वह अपनी ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही ने बरतें और हर मुद्दे को सजगता से लें।
विज्ञापन

उपायुक्त जिला सचिवालय स्थित सभागार में उपस्थित सभी स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बैठक में जरूरी दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट को जो क्षेत्र आवंटित किया गया है, उसमें वह पुलिस पार्टी के साथ विजिट करें। गांवों की शांति कमेटी से तालमेल कर लें। अगर कहीं कोई परिस्थिति बनती है तो उचित निर्णय लें तथा हर-हालत में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को समझाएं। कोई भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट इस दौरान अपना कार्यस्थल न छोंड़े। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रेनु सोगन, एससीयूटी राहुल, सीईओ जिला परिषद प्रदीप अहलावत व सभी एसडीएम तथा सीटीएम व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो : अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी धीरेंद्र खड़गटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें