फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आदित्य ढींगरा ने इंटरनेशनल मास्टर के तीन मानक किए प्राप्त

Sun, 06 Aug 2023 06:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
आदित्य ढींगरा काे बधाई देते शतरंज एसोसिएशन के पदा​धिकारी। सौजन्य- एसोसिएशन
विज्ञापन
आदित्य ढींगरा ने इंटरनेशनल मास्टर के तीन मानक किए प्राप्त
विज्ञापन

- हरियाणा के दूसरे शतरंज आईएम बने आदित्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सर्बिया में अच्छा प्रदर्शन करते हुए गुरुग्राम के आदित्य ढींगरा ने इंटरनेशनल मास्टर (आईएम) टाइटल के लिए जरूरी तीन मानक प्राप्त किए हैं। आदित्य हरियाणा के दूसरे आईएम बन गए हैं। रोहतक के हिमांशु शर्मा हरियाणा के पहले आईएम बने थे, जोकि अब ग्रैंड मास्टर बन चुके हैं।

दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा ने बताया कि आदित्य ने 28 जून से पांच जुलाई तक वोजवोदिना अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता में नौ में से छह पॉइंट लेकर आईएम का पहला मानक प्राप्त किया और अपनी रेटिंग में 198 पॉइंट्स की बढ़ोतरी की। सात जुलाई से 15 जुलाई तक पैरासिन ओपन अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भी नौ में से छह अंक लेकर दूसरा आईएम मानक प्राप्त किया और 131 अंकों की बढ़ोतरी की। 26 जुलाई से दो अगस्त तक रूदार 14 राउंड रोबिन प्रतियोगिता में नौ में से सात अंक लेकर और 150 अंक की बढ़ोतरी के साथ आदित्य ने तीसरा आईएम मानक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़गांव एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट राजपाल चौहान ने बताया कि आदित्य की रेटिंग 2606 हो गई है। दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के प्रधान सौरभ जिंदल ने रविवार को आदित्य ढींगरा व उनके पिता जतिन ढींगरा व माता प्रियंका ढींगरा का स्वागत किया और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें