फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आदित्य अकादमी ने एसएस क्लब को 139 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बीआईजी स्पोर्ट्स के मैदान पर शुक्रवार को एसएस क्रिकेट क्लब और आदित्य क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें आदित्य की टीम ने एसएस क्रिकेट क्लब की टीम को 139 रनोंं के भारी अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य की टीम 36.2 ओवर में 344 रन पर ऑलआउट हो गई। आदित्य अकादमी के लिए राघव ने 115 और सुव्रत जैन ने 44 रन का योगदान दिया। एसएस क्लब के सुव्रत ने 3 और प्रीतम ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएस क्लब की टीम 205 रन पर ही ऑलआउट हो गई। एसएस क्रिकेट अकादमी के रियान ने 52, संजीत ने 34 और मोहन ने 23 रन की पारी खेली। आदित्य के अंकित ने 4 और सुमित ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच राघव को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें