फरीदाबाद। लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एडीसी ने साफ किया कि समाधान शिविर, सीएम विंडो और जनसंवाद पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को केवल कागजों में निपटाना काफी नहीं है, बल्कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिकायत करने वाला व्यक्ति समाधान से पूरी तरह संतुष्ट हो। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि जिन शिकायतों का निपटारा हो चुका है, उन्हें तुरंत पोर्टल से हटाया जाए ताकि सिस्टम में पारदर्शिता बनी रहे और पेंडिंग मामलों का सही आंकड़ा सामने आ सके। इस मौके पर एसडीएम त्रिलोक चंद, अमित कुमार, मयंक भारद्वाज और सीटीएम अंकित कुमार समेत कई विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद