पटौदी। आदर्श ब्राह्मण सभा पटौदी क्षेत्र के तत्वावधान में नगरपरिषद पटौदी जाटौली मंडी के उप प्रधान अमित शर्मा को उनके आवास पर पगड़ी एवं फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर आदर्श ब्राह्मण सभा पटौदी क्षेत्र के अध्यक्ष रामचंद्र भारद्वाज सहित उपस्थित सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। वहीं, अध्यक्ष रामचन्द्र भारद्वाज ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करें। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लें। इस मौके पर पंडित विनोद शर्मा, अनिल भारती, रामानंद शर्मा, अशोक शर्मा, विजय भारद्वाज, सुरेश शर्मा सहित काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। संवाद