फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति के प्रचार सामग्री लगाने वालों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी चेतावनी
विज्ञापन



सी विजिल एप व टोल फ्री नंबर 1950 पर आचार संहिता के उल्लंघन की दे सकते हैं शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि जिले में अगर कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो उसके उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में होर्डिंग्स व प्रचार सामग्री तैयार करने वाले प्रिंटर्स व उनके कर्मचारी बिना अनुमति के किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना अनुमति के जहां भी प्रचार सामग्री मिली तो संबंधित के खिलाफ जन प्रतिनिधि अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता व संपत्ति विरुपण अधिनियम आदि के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


20 फ्लाइंग स्क्वायड टीमों का किया गया गठन
डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वायड 20 टीमें गठित की गईं हैं। जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों पटौदी, बादशाहपुर, गुड़गांव और सोहना में 5-5 टीमें निगरानी रखेंगी।
विज्ञापन



सी-विजिल एप और टोल फ्री नंबर 1950 पर दे आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें। जिले में कहीं भी नियमों का उल्लंघन होता मिले तो तुरंत इसकी सूचना भारतीय निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप या जिला प्रशासन के टोल फ्री नंबर 1950 पर दें। उन्होंने बताया जिला में सूचना, जनसम्पर्क, भाषा और संस्कृति विभाग की सभी साइट्स, राज्य परिवहन की सभी बसों व नगर निगम के निर्धारित स्थानों से भी सरकारी प्रचार सामग्री हटा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें