फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रात 10 बजे के बाद खुली दुकानों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहर में अब रात 10 बजे के बाद खुली दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी। सिटी थाना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि यह आदेश शहर के अंबेडकर चौक समेत मुख्य बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों के साथ होटल ढाबे पर भी लागू होगा। उन्होंने बताया कि देर रात तक बाजार खुले रहने से चोरी, वाहन चोरी तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। विशेष रूप से बाइक सवार शरारती युवक रात के समय शहर में माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं। पुलिस ऐसे तत्वों पर सख्ती से निगरानी रखेगी। इसके अलावा रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने या किसी प्रकार का सार्वजनिक शोर-शराबा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें