गुरुग्राम। बुलेट के साइलेंसर को मोडिफाई करवाकर पटाखे बजाने वाले 57 लोगों के पुलिस ने चालान काटे हैं। उनसे 5.70 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। साथ ही सभी साइलेंसरों को हटवाया गया। यातायात पुलिस ने एक से 31 मई के बीच कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि इस अभियान के पीछे गुरुग्राम पुलिस का मकसद गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सड़क हादसों को रोकना है। कुछ दुपहिया चालक अपनी बाइकों में प्रेशर हॉर्न या पटाखे का इस्तेमाल कर अन्य लोगों को परेशान भी करते हैं। इस प्रकार के दुपहिया चालकों पर अंकुश लगाने के लिए इस साल समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे। ब्यूरो