गुरुग्राम। सेक्टर-44 स्थित वेंडिंग जोन में दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी और खोखा संचालकों के खिलाफ हुई कार्रवाई को प्रवासी एकता मंच ने निंदनीय बताया है। मंच के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित दुकानदारों से बातचीत की। उनका दावा है कि कई दुकानदार नगर निगम से लाइसेंस लेकर कारोबार कर रहे हैं और करीब 6,500 रुपये वार्षिक शुल्क भी जमा कराते हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी विधायक मुकेश शर्मा को भी दी गई है। ब्यूरो