फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अतिक्रमण के खिलाफ जल्द होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम ने अतिक्रमण करने वालों को पहले ही चेतावनी जारी कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शहर की ग्रीन बेल्ट और सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके अलावा जगह-जगह लगाए गए अवैध खोखों को भी हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी। निगम ने सभी रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं से अपील की है कि वे अपनी रेहड़ी निर्धारित वेंडिंग जोन में ही लगाएं। सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और सर्विस लेन पर रेहड़ी लगाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। नगर निगम ने शहरवासियों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें