अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र विज के निर्देश पर शनिवार रात शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान ऐसे चालकों के चालान किए गए। अभियान के तहत यातायात पुलिस की कई टीमों कई जगहों पर तैनात किया किया गया।अभियान के दौरान 103 वाहन चालकों के चालान किए गए। छह वाहनों को जब्त किया गया।