गुरुग्राम। पालम विहार स्थित नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी में फिजियोनेक्ट अंतरराष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन किया गया। बाधाओं को तोड़ना एक स्वस्थ भविष्य के लिए फिजियोथेरेपी थीम पर आधारित इस सम्मेलन का उद्देश्य फिजियोथेरेपी में नवाचार, आधुनिक तकनीक और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना रहा। मुख्य अतिथि अब्दुल रहमान अलगौद थे, जबकि विशिष्ट अतिथि अभिलक्ष जोशी (एसीपी वेस्ट) और कृष्ण कुमार गौर (प्रधान सलाहकार, प्रधानमंत्री कार्यालय) ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। आयोजन अध्यक्ष डॉ. सर्वोत्तम चौहान ने बताया कि सम्मेलन शोध, शिक्षा और तकनीकी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण मंच है। वैज्ञानिक सत्रों में 150 शोध पत्र प्रस्तुत हुए और लंदन और यूएई से आए विशेषज्ञों ने कीनोट व्याख्यान दिए। देश-विदेश से लगभग 800 प्रतिभागियों की उपस्थिति ने सम्मेलन को वैश्विक स्वरूप प्रदान किया। संवाद