फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आचार्य सुधांशु महाराज ने दिया आध्यात्मिक उन्नति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। धार्मिक संस्था विश्व जागृति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु महाराज की ओर से सेक्टर 9ए स्थित श्री गौरीशंकर मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। लोगों को योग के प्रति जागरूक भी किया गया। मंदिर के धर्माचार्य हरीश उपाध्याय का कहना है कि प्रथम सत्र में योगाचार्य मनीष तिवारी व शुभम की ओर से सामूहिक योग प्रोटोकॉल, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने साधकों को योग को रोजाना जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान करते हुए इसके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया। मिशन मंडल के प्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष ग्रोवर, राजकुमार अरोड़ा, विजय अरोड़ा ने कहा कि योग से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। दूसरे सत्र में श्रद्धालुओं ने आचार्य सुधांशु महाराज के ऑनलाइन सुना। महाराज ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन को दिव्यता एवं आत्मिक उन्नति की ओर ले जाने वाली एक पवित्र साधना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें