फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अपहरण मामले में इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुलिस ने अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी साहिल उर्फ चीता (23) को गिरफ्तार किया है। उसे 24 अगस्त 2026 को गढ़ी हरसरू से अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने पकड़ा। इस मामले में अब तक कुल ग्यारह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साहिल पर जिला झज्जर में मारपीट, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के अन्य मामले भी दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, नौ मई 2026 को उद्योग विहार थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आठ मई 2026 की शाम को उसका अपहरण किया गया। आरोपियों ने उसे जबरदस्ती कार में डालकर मारपीट की। उन्होंने सात लाख रुपये की फिरौती मांगी और धमकी भी दी। पीड़ित ने अपने भाई के माध्यम से आरोपियों को 20 हजार रुपये हस्तांतरित करवाए। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें