फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सदर थाना इलाके में एक युवती का पीछा कर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस को शिकायत सेक्टर-47 की रहने वाली 22 साल की युवती ने दी है। युवती का कहना है कि बृहस्पतिवार को वह सेक्टर में ही मौजूद थी। तभी अज्ञात युवक आया और उसका पीछा करने लगा। युवती ने वहां से निकलने का प्रयास किया तो आरोपी ने छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध जताया तो आरोपी मौके से भाग गया। घटना के बाद घबराई हालत में युवती अपने घर गई। बाद में मामले में शिकायत पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब आस-पास के इलाके में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान कर तलाश के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें