फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। नौ साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एक महिला ने महिला थाना सेक्टर-51 में दी शिकायत में पुलिस को बताया कि सेक्टर-53 निवासी 33 वर्षीय नजीमुल ने उसकी 9 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। महिला थाना सेक्टर-51 की निरीक्षक गीता ने पुलिस टीम के साथ बंजारा मार्केट, सेक्टर-53 से आरोपी नजीमुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें