फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला पश्चिमी वर्धमान के दुर्गापुर निवासी सौरभ के रूप में हुई है। आरोपी सेक्टर-71 में रह रहा था। पीड़िता की शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि जनवरी में आरोपी के साथ उसकी दोस्ती डेटिंग ऐप बंबल के जरिए हुई थी। तब आरोपी सौरभ ने खुद को अविवाहित बताया था। पीड़िता को विश्वास में लेकर शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला था कि सौरभ पहले से ही शादीशुदा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें