फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पति की हत्या की आरोपी एक दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मानेसर। रेवाड़ी जीआरपी में तैनात एएसआई राजबीर की हत्या करने की आरोपी पत्नी को सेक्टर दस थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां पर मामले की छानबीन के लिए पुलिस ने तीन दिन का पुलिस रिमांड मांगा था मगर अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन



सेक्टर 10 थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद में बुधवार रात घर में राजबीर की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान राजबीर की पत्नी सरिता की बांह में भी गोली लगी थी। सरिता ने पूछताछ में बताया था कि घर में झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान गोली चली, जो उनकी बांह में लगी। इसके बाद सरिता ने गोलियां चलाईं। इसमें उनके पति की मौत हो गई। राजबीर के भाई सतबीर की शिकायत पर सेक्टर 10 थाना पुलिस ने राजबीर की पत्नी और बेटे पर हत्या का मामला दर्ज किया था। सतबीर ने एफआईआर में पत्नी और बेटे पर साजिश रचकर हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार शाम मेदांता में इलाज के बाद सरिता को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड में लिया गया।उनसे पूछताछ के बाद आगे की गुत्थी सुलझ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें